छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों के दौरान ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनजीवन को राहत मिलेगी
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों के दौरान ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज से पूरे प्रदेश में शीतलहर की स्थिति समाप्त होने लगेगी। हालांकि बीते 24 घंटों में मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही और खासकर सुबह व रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई।
सुबह-शाम ज्यादा ठंड, दोपहर में राहत
लोगों का कहना है कि सुबह होते ही ठंड का असर साफ नजर आने लगता है। दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर के समय मौसम कुछ हद तक आरामदायक रहता है, लेकिन शाम 6–7 बजे के बाद फिर से ठंड बढ़ जाती है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जबकि रात में शीतलहर का असर अधिक रहा।
प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रह सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
Comments (0)