मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत सपोर्ट प्राइस पर धान खरीदी लगातार तेज गति से जारी है। राज्य सरकार की ओर से पंजीकृत किसानों से धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ की जा रही है, जिससे किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है।

कृषि विभाग के अनुसार, अब तक 17.24 लाख टोकन के माध्यम से 87 लाख टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 11 दिसंबर 2025 तक किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 7,771 करोड़ रुपये उनके खातों में भुगतान किए जा चुके हैं।
प्रदेश भर में 2,739 धान खरीदी केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीदा जा रहा है। धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान को परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने “तुहर टोकन” ऐप के माध्यम से 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा शुरू की है। इससे किसान आगामी 20 दिनों के लिए टोकन ले सकते हैं, जिससे लाइन और भीड़ की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।
Comments (0)