Brij Bihari Pateria: मध्य प्रदेश में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसें में पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं का दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से पूर्व विधायक और कद्दावर नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया ने आज भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें पटेरिया सागर के देवरी से विधायक रह चुके है।
सीएम शिवराज ने दिलाई सदस्यता
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बृज बिहारी पटेरिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी वहां मौजूद रहे। गौरतलब है कि बृज बिहारी पटेरिया कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। 1998 में बृज बिहारी पटेरिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी नेताओं से बात कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार रही है। तो वहीं पार्टी से नाराज चल रहे नेता पार्टी का हाथ छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई
बृज बिहारी पटेरिया के बीजेपी का हाथ थामने पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी और लिखा है कि देवरी (सागर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया जी आज भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व व नीतियों से प्रेरित हो श्री पटेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस ने हमला बोला
बृज बिहारी पटेरिया का बीजेपी का हाथ थामने पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि चले गये तो चले गये। अभी वहां गए है 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद यही सब लोग यहां वापस आएंगे। बृज बिहारी के शामिल होने के बाद समझ आ रहा है कि भूपेन्द्र सिंह बार बार क्यों जीत रहे थे। लंबे वक्त से किसी ने बिहारी जी को वैसे भी कांग्रेस पार्टी में किसी ने नहीं देखा था। कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे पार्टी छोड़ कर नहीं भागते, बल्कि पार्टी को अपनी सेवा देते हुए अपनी बारी का इंतज़ार करते है।
ये भी पढ़े- IPL Mini Auction 2023: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
Comments (0)