मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ को "भेड़िया" बताया है। उन्होंने कहा कि, काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती। भेड़िया आया भेड़िया आया वाली कहानी भी कमलनाथ पर लागू होती है। आगे बोलते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि, कमलनाथ ने 2018 में कहा था कि, किसानों का कर्जा माफ, विधवाओं को 1 हजार रुपये पेंशन, बेरोजगारों को भत्ता देंगे, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ ठन ठन गोपाल। बीजेपी नेता ने कहा कि, अब जनता समझ गई है कि, कांग्रेस केवल घोषणा करती है, वो करती कुछ नहीं है।
MP के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि, भेड़िया आया भेड़िया आया वाली कहानी भी कमलनाथ पर लागू होती है।