रायसेन जिले के रातापानी वन्यजीव अभयारण्य और माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में दोनों प्रस्तावों पर सहमति बनी है। अभी प्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व है, दो नए टाइगर रिजर्व के अस्तित्व में आने के बाद इनकी संख्या 9 हो जाएगी।रातापानी को इस साल के अंत तक व माधव को अगले वर्ष तक रिजर्व बनाने की कार्रवाही होगी। इससे बाघों का सुरक्षा घेरा बढ़ेगा। जिन रिजर्वों में बाघों की संख्या अधिक है, वहां से इन नए रिजर्वों में उनकी शिफ्टिंग की जाएगी। रायसेन से इस बारे में जन प्रतिनिधियों ने कई बार मांग उठाई थी।
रायसेन जिले के रातापानी वन्यजीव अभयारण्य और माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा।