Mahapur help line number/ Bhopal: राजधानी भोपाल में महिलाओं के लिए एक खास कदम उठाया गया है। शहर में महिलाओं के लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर (Mahapur helpline number) सेवा शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन की मदद से महिलाएं बड़ी ही आसानी से निगम संबंधी समस्याओं को महापौर तक बिना किसी झिझक के पहुंचा पाएंगी। इस सेवा को महापौर मालती राय ने शुरु किया है। दरअसल, महापौर ने एक हेल्प लाइन नंबर (Mahapur helpline number) जारी किया गया है। जिसे पर महिलाएं निगम से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत कर सकती हैं।
महापौर से कर सकेंगी शिकायत
इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए अब महिलाएं निगम संबंधित किसी भी तरह की शिकायत सीधे महापौर से कर सकती है। वहीं इसके जरिए महिलाएं अपने सुझाव भी दे सकेंगी। बता दें कि, महिलाओं द्वारा शिकायत मिलने पर महापौर तत्काल मामले पर संज्ञान लेगी और समस्या का निराकारण किया जाएगा।
चुनाव के दौरान की थी घोषणा
इस हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए आपको अपने फोन से बस 155304 नंबर डायल करना होगा। जिसके बाद हेल्पलाइन ऑपरेटर महापौर से आपको संपर्क कराएगा। महापौर हेल्पलाइन शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को जिंदगी में प्रतिदिन में आने वाली कठिनाइयों से निजात दिलाना है। इसके पहले ही चुनाव के दौरान मालती राय ने हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की घोषणा की थी। आपको बता दें हेल्पलाइन पर प्राप्त समस्याओं का निराकरण कराने के लिए महापौर द्वारा हर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महापौर हेल्पलाइन की समीक्षा भी करेंगी। READ MORE- MP Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेशभर में आज चलेगा संकल्प अभियान
Comments (0)