केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने क्षेत्र की जनता व अपने करीबी नेताओं के प्रति किस कदर संवेदनशील और जिम्मेदार हैं इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब सिंधिया के एक करीबी नेता की दिल्ली में तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही युवा नेता की तबीयत बिगड़ने का पता ज्योतिरादित्य सिंधिया को चला तो उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर खुद युवा नेता का हाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे।
दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर लौटते वक्त युवा नेता को आया साइलेंट अटैक, सिंधिया ने अस्पताल में कराया भर्ती, मुलाकात भी की।