छतरपुर,जिले के रामटौरिया में 800 साल पुराना अबार माता का मंदिर लोगों की आस्था का बड़ा केन्द्र हैं। मान्यता है कि मंदिर आने से जीवन के सारे क्लेश दूर हो जाते हैं.। इस मंदिर में एक चट्टान मौजूद है, जिसके बारे में कहा जाता है कि कुछ समय पहले तक ये केवल कुछ फीट की थी। लेकिन धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ते-बढ़ते आज क रीब सत्तर फीट तक पहुंच चुका है। कहा जाता है कि इस चट्टान को छूने से ही नि:संतान को संतान की प्राप्ति हो जाती है। लोग इस चट्टान का जुड़ाव भगवान शिव से मानते हैं क्योंकि कहा जाता है कि हर महाशिवरात्रि के दिन इसकी लंबाई एक तिल के बराबर बढ़ जाती है।
जिले के रामटौरिया में 800 साल पुराना अबार माता का मंदिर लोगों की आस्था का बड़ा केन्द्र हैं। मान्यता है कि मंदिर आने से जीवन के सारे क्लेश दूर हो जाते हैं।