भोपाल, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभुकों को नौ महीने से मध्य प्रदेश में पेंशन नहीं मिल रही है। मध्य प्रदेश में 9,041 लाभुक हैं। इनलोगों ने कोरोना काल में अपने पैरेंट्स को खो दिए हैं। केंद्र से फंड नहीं मिलने की वजह से मध्य प्रदेश की सरकार ने इस योजान के पात्रों का पेंशन रोक दिया है। इस योजना के तहत छात्रों को हर महीने चार हजार रुपए का पेंशन मिलता था। मीडिया से बातचीत के दौरान अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से फंड नहीं आ रहे हैं।
कोविड के समय मध्य प्रदेश के तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी। कोविड में पैरेंट्स को खोने वाले बच्चों को हर महीने चार हजार रुपए की पेंशन मिलती थी। अब बच्चों की पेंशन नौ महीने से बंद है।