Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी में एक व्यक्ति को पेड़ों की कटाई करना बहुत महंगा पड़ गया। एमपी में हर रोज जहां पौधारोपण कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने से पहले सोचते भी नहीं। शहर की हरियाली उजाड़ रहे हैं। अभी राजधानी भोपाल के दानिश नगर का एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 29 पेडों की कटाई कर दी। अब निगम ने उनके ऊपर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिस महिला पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया वह वन बल प्रमुख आरके गुप्ता की पत्नी बताई जा रही है। जिसका नाम कीर्ति गुप्ता है।
पेड़ों की छटाई के लिए निगम से अनुमति मांगी थी
दरअसल भोपाल के दानिश नगर निवासी महिला कीर्ति गुप्ता ने पिछले साल मई में नगर निगम से 68 पेड़ों की छटाई के लिए निगम से अनुमति मांगी थी। फिर निगम ने उन्हें पेड़ों की छटाई करने की परमिशन दे दी। लेकिन महिला कीर्ति गुप्ता ने इसका उल्लघंन करते हुए, महिला ने 29 पेडों की कटाई कर दी और 9 पेड़ों की गहरी छटाई कर दी।
वृक्षारोपण करने के लिए कहा
वहां रहने वाले रहवासी अब इतने सारे पेड़ों की कटाई नहीं देख पाएं तो उन्होंने इसकी शिकायत निगम से कर दी। जिसके बाद निगम ने कार्यवाही की। निगम ने न सिर्फ पेड़ काटने का जुर्माना लगाया बल्कि उन्होंने वृक्षारोपण करने के लिए कहा है।
1 लाख 90 हज़ार का जुर्माना लगाया
अंधाधुंध कटाई को लेकर नगर निगम की कड़ी कार्यवाही देखने को मिली। 29 पेड़ों की कटाई और 9 पेड़ों की गहरी छटाई को लेकर निगम ने 5 हज़ार रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से 1 लाख 90 हज़ार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही निगम ने काटे गए पेड़ों की बदले चार गुना वृक्षारोपण करने के लिए महिला को निर्देश भी दिए गए है, साथ ही काटे गए वृक्षों की लकड़ी निगम के टोर में जमा कराने का आदेश दिया हैं।
ये भी पढ़े- Gujrat: गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम का बिमारी के चलते निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Comments (0)