देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण की वोटिंग (Second Phase Voting) भी संपन्न हो गई है, लेकिन पहले चरण की तरह एक बार फिर जनता कुछ उदासीन दिखाई दी। सेकेंड फेज के मतदान के बाद कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी आ गई है। इसी बीच एमपी के पूर्व विधायक व कांग्रेस के युवा नेता कुणाल चौधरी ने बीजेपी को फर्जी पार्टी करार दिया है।
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कहना है कि, मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहनों से जो वादा किया था वह नहीं निभाया, इस कारण से लाड़ली बहनों ने मतदान केंद्र से दूरी बना ली है।