मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज से बेटी बचाओ अभियान का कैम्पेन शुरू करेगी। गांधी जयंती पर स्पीक अप कैम्पेन शुरू होगा। कांग्रेस आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। 5 अक्टूबर को युवक कांग्रेस मशाल जुलूस निकालेगी। 7 अक्टूबर को महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक साथ कैंडल मार्च करेगी। 6 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर उपवास और कन्याओं का पूजन होगा। पक्ष- विपक्ष के सांसद,विधायकों के पास जाकर कार्यकर्ता बेटी बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील करेंगे और ज्ञापन देंगे। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के पास जाकर उन्हें कांग्रेस का प्रतिनिमंडल ज्ञापन देगा। एक दिन मध्यप्रदेश बंद का आव्हान और भोपाल में बड़े सामूहिक उपवास का आयोजन भी होगा।
कांग्रेस का विरोध का कार्यक्रम
2 अक्टूबर : गांधी जयंती पर कांग्रेस परिवार पीड़ित बच्चियों के परिवारों से बात करेगी और उनकी पीड़ा आम लोगों तक पहुंचाएगी।
5 अक्टूबर : युवा कांग्रेस सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालेगी।
7 अक्टूबर : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता प्रदेशभर में गरबा पंडालों के आसपास कैंडल मार्च निकालेंगी।
8 अक्टूबर : ब्लॉक स्तर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा। इस दिन उपवास भी रखा जाएगा। कांग्रेस नेता इसमें भाग लेंगे।
14 अक्टूबर : सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेटी बचाओ अभियान चलेगा। इसमें विधायक-सांसद शामिल होंगे और शासन को ज्ञापन देंगे।
Comments (0)