मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को पद ग्रहण करे करीब 9 महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी कार्यकारिणी नहीं बन पाए हैं। इसकी प्रमुख वजह कांग्रेस के नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाना माना जा रहा। हालांकि जीतू पटवारी कई बार कह चुके हैं कि अगले हफ़्ते कार्यकारिणी की लिस्ट जारी हो जाएगी। अब माना जा रहा है कि नवरात्रि के समय कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। इसे लेकर जीतू पटवारी लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इसे लेकर लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं।