MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी कोल्ड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाकों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिल रही है। कल कई जिलों के लिए कोहरे और ठंड का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद आज फिर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
सर्दी और कोहरे के अलर्ट के बाद पारा तेजी से और नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में दिन और रात दोनों के ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं नए साल में पार्टी की तैयारी कर रहे लोगों का मजा भी खराब हो सकता है।
येलो अलर्ट वाले जिले
भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में सुबह के समय मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 29 दिसंबर को ठंड में इजाफे के रूप में दिखेगा। वहीं अगले दिन भी इन इलाकों में कोहरे की चादर रह सकती है।
भोपाल का हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात के वक्त ठंडी बढ़ गई गई है। बुधवार को रात का तापमान 2.2 डिग्री लुढ़ककर 10 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसा बादलों के छंटने के कारण हो रहा है। रात से लेकर सुबह तक धुंध छाई रही। आशंका जताई जा रही है कि यही हाल अगले कुछ दिनों तक रहने वाला है।
ये भी पढ़े- Guru Gobind Singh: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पीएम मोदी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
Comments (0)