अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर कांकेर मुठभेड़ में घायल जवानों का हालचाल जाना।
खून बहाने से समस्या का समाधान नहीं होगा
घायल जवानों के खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, खून बहाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आज भी हम बात करने के लिए तैयार हैं। राज्य के गृहमंत्री ने आगे कहा कि, नक्सली जितने लोग भी आए हम बात करने के लिए तैयार हैं। जिस माध्यम से बात करना चाहते हैं हम करेंगे।
बगैर रणनीति के इतनी बड़ी सफलता नहीं मिलती
छग के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, बगैर रणनीति के इतनी बड़ी सफलता नहीं मिलती। अब रणनीति को उजागर नहीं किया जा सकता है। सालों बाद इतनी बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि, 29 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है। दो जवानों को हॉस्पिटल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। दोनों जवान के पैर में गोली लगी है। डॉक्टरों से हाल चाल जाना तो डॉक्टरों ने ख़तरे से बाहर बताया है। बीजेपी विजय शर्मा ने इस दौरान यह भी कहा कि, 2010 अप्रैल का महीना था और 76 जवान शहीद हुए थे। ऐसे में दिल्ली में कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बाटी थी।
Comments (0)