ग्वालियर जिले की छह विधानसभा से अब 50 हजार 376 मतदाताओं के नाम हटेंगे। प्रारंभिक सूचना के प्रकाशन के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर पूर्व में मतदाताओं के नाम हट रहे हैं। ये ऐसे मतदाता हैं, जो मौके पर नहीं मिले। घर छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। कुछ का निधन भी हो चुका है। इसके अलावा फोटो ब्लर है। इन सभी को बीएलओ ने चिह्नित किया है। चिह्नित मतदाताओं की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की है।
आशंका इसलिए मतदाता सूची की विसंगति दूर करने के लिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान सर्वे किया गया था। नाम हटाए गए, नए जोड़े गए थे। दो चुनाव के बाद भी सूची में विसंगति मिली है। इसके चलते घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान सर्वे किया गया था, नाम हटाए गए, नए जोड़े गए थे।
Comments (0)