मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पुलिस के जमीनी अमले का संकट है। थानों में स्टाफ की कमी है। फील्ड के पुलिस अधिकारियों ने कई बार पीएचक्यू से अमले की मांग भी की है। लिहाजा इस कमी को पूरा करने के लिए आगामी दो वर्ष में 15 हजार जवानों की भर्ती करने की तैयारी है। प्रतिवर्ष 7,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। इसमें करीब 400 सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए दो साल में 15000 जवानों की होगी भर्ती, एक साल में होगा 7,500 का चयन, सिंहस्थ 2028 से पहले की जाएगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन.