प्रदेश के अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर बीते 21 दिन में राजधानी में दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर तुलसी नगर स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से आए सैकड़ों अतिथि शिक्षक जुटे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के बयान- मेहमान हो तो क्या घर पर कब्जा करोगे... पर नाराजगी जताई।
अतिथि शिक्षकों ने तंज कसते हुए कहा कि कब्जा करने आए हैं, कब्जा करके ही जाएंगे। बतादें कि मंत्री उदय प्रताप ने कुछ दिन पहले यह बयान देकर अतिथि शिक्षकों के नियिमतीकरण की मांग को खारिज कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान अतिथि शिक्षकों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इसमें कई अतिथि शिक्षक बेहोश हो गए।