छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे। इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा भी कर दी है। जिन महिलाओं के नाम इस योजना में छूट गए हैं उन्हें फिर से मौका मिलेगा।
ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि जल्द ही इस योजना के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इस फैसले से उन हजारों महिलाओं में उम्मीद जगी है जो पहले चरण में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सकीं।
वर्तमान में महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख महिलाएं राज्यभर में ₹1,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं।
फिर से भरे जाएंगे फॉर्म
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, जल्द ही एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि छूटी हुई पात्र महिलाएं योजना में शामिल हो सकें।
Comments (0)