गणतंत्र दिवस के मौके पर कमलनाथ समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, हम सभी संविधान, लोकतंत्र और समानता के मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प लें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद ! जय संविधान!
Comments (0)