भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज IND24 न्यूज़ चैनल के मुख्यालय पहुंचकर चैनल की नई डायरी 2026 का अनावरण किया। इस मौके पर चैनल हेड नवीन पुरोहित, ASIAN NEWS के MP हेड सुनील श्रीवास्तव, IND24 के एग्जीक्यूटिव एडीटर अरुण त्रिवेदी और वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र जैन नीतीश जैन, मयूर जैन भी मौजूद रहे।
इस दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि IND24 को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि इस चैनल के पत्रकार मध्यप्रदेश में अपना कर्तव्य निभाते हुए जनता तक सटीक और सत्यपरक खबरें पहुंचाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आजकल की दुनिया में समाचार पत्र और चैनल इससे परे है। जो भी न्यूज़ चैनल निर्भीक होकर सत्य दिखाता है, उसे साहस की आवश्यकता होती है। हमें डरना नहीं चाहिए, बल्कि हमेशा निर्भीकता के साथ काम करना चाहिए।
मंत्री ने पत्रकार योगेंद्र शिवपुरी का भी उल्लेख करते हुए उनकी सटीक रिपोर्टिंग की सराहना की और कहा कि ऐसे पत्रकारों से लोग बहुत कुछ सीखते हैं। अंत में उन्होनें IND24 के पूरे परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Comments (0)