मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में अब हेलमेट नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश और पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान, भोपाल के निर्देशानुसार 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में विशेष हेलमेट अभियान चलाया जाएगा।
आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना प्रमुख कारण पाया गया है। इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
अभियान की मुख्य विशेषताएं
हेलमेट न पहनने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी
उल्लंघनकर्ताओं के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा
POS मशीनों के माध्यम से तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था होगी
युवाओं और महिला चालकों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान
इस अभियान के तहत पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों को यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करेंगी।
सोशल मीडिया से भी जागरूकता
फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हेलमेट सुरक्षा से जुड़े वीडियो और संदेश साझा कर व्यापक प्रचार किया जाएगा।