भोपाल। एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। राज्य सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इन नियुक्तियों को आगामी समय में विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
अशोक शर्मा बने ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
जारी आदेश के अनुसार, अशोक शर्मा को ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हरीश मेवाफरोश को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
रविंद्र सोलंकी बने उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
इसी क्रम में रविंद्र सोलंकी को उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव और रामचंद्र शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को भी सदस्य नियुक्त कर टीम को और व्यापक बनाया गया है।
राजेंद्र भारती बने अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
अमरकंटक विकास प्राधिकरण की कमान राजेंद्र भारती को सौंपी गई है, जबकि मधुसूदन भदौरिया को ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।