प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' का 133वां एपिसोड करेंगे। इस बार कार्यक्रम में महिला आरक्षण, देश में बढ़ती गर्मी और आने वाले मदर्स डे जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
महिला आरक्षण पर हो सकता है फोकस
इस एपिसोड में प्रधानमंत्री महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर भी बात कर सकते हैं। हाल ही में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से संबंधित लोकसभा में सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोटों से गिर गया था, जिसके बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।
गर्मी और हीटस्ट्रोक पर भी चर्चा संभव
देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीटस्ट्रोक से मौतों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी बढ़ती गर्मी और उससे बचाव के उपायों पर भी लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
मदर्स डे और पिछला एपिसोड
मदर्स डे को लेकर भी प्रधानमंत्री संदेश दे सकते हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को प्रसारित ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में उन्होंने ईरान-अमेरिका तनाव और वैश्विक हालात पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में चल रहे युद्धों और पेट्रोल-डीजल संकट के बावजूद भारत इन चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर रहा है।