प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनगांव और आरामबाग में दो जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो भी प्रस्तावित है।हुगली में शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में बाहरी लोगों को बसों में लेकर आई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आए लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई भी खिलाई।
राहुल गांधी का बयान
हुगली में आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 36 केस दर्ज हैं क्योंकि वे लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी के खिलाफ ऐसे मामले क्यों नहीं हैं, और आरोप लगाया कि वे बंगाल में भाजपा के लिए रास्ता आसान बना रही हैं।
अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा का बयान
हावड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि कौन लोग 4 शादियां करते हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद उनकी सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा।
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस चुनाव में भाजपा बंगाल में “डबल सेंचुरी” का लक्ष्य हासिल करेगी।