भोपाल- मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। Gwalior, Rewa, Sagar और Indore समेत कई इलाकों में तापमान 43 से 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। Khajuraho सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल में स्कूल बंद, बच्चों को राहत
भीषण गर्मी को देखते हुए Bhopal में 8वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह Indore, Gwalior और Ujjain में भी छोटे बच्चों की छुट्टियां घोषित की गई हैं, जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह के समय संचालित होंगी।
22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, मंडला, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रतलाम और धार समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
गर्मी के बीच राहत के संकेत
एक तरफ भीषण गर्मी है, तो दूसरी ओर मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
लोगों के लिए एडवायजरी जारी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर की तेज धूप से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।