मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों छात्राओं को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संयुक्त रूप से हासिल किया पहला स्थान
दोनों छात्राओं ने मप्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल की छात्रा हैं, जबकि चांदनी विश्वकर्मा गुरुदेव शिक्षा केंद्र, नीलबड़ भोपाल में अध्ययनरत हैं।
शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे अन्य छात्र भी प्रेरित हों। यह पहल छात्रों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।