भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार (MCX) में इन दिनों भारी हलचल देखी जा रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रही चांदी और सोने की कीमतों में अचानक आई गिरावट देखने को मिली। इस खबर ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है।
चांदी में भारी गिरावट हुई दर्ज
चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट सुर्खिया बटोर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मात्र 5 दिन पहले यानी 20 अप्रैल को जो चांदी ₹2,54,000 प्रति किलोग्राम के पार निकल गई थी, उसमें अब बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत गिरकर ₹2,44,321 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी एक हफ्ते से भी कम समय में चांदी की कीमतों में ₹9,679 (करीब ₹10,000) की भारी कमी आई है।
सोना हुआ सस्ता
वहीं सिल्वर के साथ-साथ गोल्ड के भाव भी नीचे आए हैं, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि, 20 अप्रैल को MCX पर सोना ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था। वहीं ताजा अपडेट के अनुसार, सोने की कीमतें अब घटकर ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं। इस प्रकार सोने में भी प्रति 10 ग्राम पर लगभग ₹1,300 की कमी देखी गई है।
सोने-चांदी से पैसा निकालने पर मजबूर किया
वायदा बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि, वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं के दाम गिरे हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव में मामूली स्थिरता की खबरों ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी से पैसा निकालने पर मजबूर किया है।