नई दिल्ली: राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं।
तेजी से गिरे फॉलोअर्स
23 अप्रैल को राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। अब उनके फॉलोअर्स घटकर करीब 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह संख्या लगातार गिर रही है।
AAP से इस्तीफा, BJP जॉइन
राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ
- संदीप पाठक
- अशोक मित्तल
- विक्रम साहनी
- स्वाति मालीवाल
- राजेंद्र गुप्ता
- हरभजन सिंह
ने भी इस्तीफा दिया। इनमें से राघव, संदीप और अशोक ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है।
नाराजगी की वजह बनी पद से हटाना
सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने से नाराज थे। पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से असंतोष भी जताया था।
केजरीवाल के लिए बढ़ी चुनौती
अरविंद केजरीवाल के लिए यह घटनाक्रम बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। राघव चड्ढा अपने साथ कई सांसदों को ले गए हैं और आगे विधायकों में भी टूट की आशंका जताई जा रही है। राघव चड्ढा के राजनीतिक फैसले का असर अब सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फॉलोअर्स में आई गिरावट और पार्टी में उठापटक ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है।