मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उज्जैन के सांदीपनि आश्रम को भी विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की जल्द शुरुआत होगी और उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को विधिक सहायता
सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण योजना के तहत 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाया गया।
क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए दिए गए
लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ को प्रदेश का नाम ऊँचा करने के लिए एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।
Comments (0)