रायपुर । राजधानी रायपुर में चोरों ने एक शराब दुकान को निशाना बनाया है। लाभांडी स्थित शराब दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
80 बोतल अंग्रेजी शराब की चोरी
जानकारी के मुताबिक, चोर दुकान में रखी अंग्रेजी शराब की करीब 80 बोतलें लेकर फरार हो गए। चोरी गई शराब की कुल कीमत लगभग 34 हजार रुपये आंकी गई है।
सोमवार रात हुई वारदात
बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना सोमवार रात की है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल चोरी करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।