रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग 31.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
अंबिकापुर में रात का तापमान 11.4 डिग्री
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर सबसे ज्यादा उत्तरी इलाकों में देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा।इसके अलावा जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। दुर्ग में रात का तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
प्रदेश के अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा
अंबिकापुर: 11.4 डिग्री
जगदलपुर: 14.1 डिग्री
दुर्ग: 15.0 डिग्री
माना एयरपोर्ट: 15.9 डिग्री
बिलासपुर: 16.6 डिग्री
दुर्ग 31.8 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म
रात में ठंड बढ़ने के बावजूद दिन के समय तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, राजनांदगांव में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 30.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 29.9 डिग्री और बिलासपुर में 29.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।इस तरह प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।
रायपुर में सामान्य से नीचे रहा तापमान
राजधानी रायपुर में 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।वहीं, 9 नवंबर को राजधानी में बारिश नहीं हुई। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 67 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 48 प्रतिशत दर्ज की गई।
अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क, बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं।किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।
रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहेगा।