भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जैसीनगर के ऐतिहासिक गोवर्धन टोरिया मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं में सहभागिता करते हुए दिवारी गीत गाया और मोनिया नृत्य कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। मंत्री के इस पारंपरिक अंदाज ने मेले में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने लोक कलाकारों का सम्मान करने के साथ स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संदेश भी दिया।
दिवारी गीत गाकर मंत्री ने बढ़ाया लोक संस्कृति का उत्साह
जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर आयोजित पारंपरिक मेले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का खास बुंदेली अंदाज देखने को मिला। उन्होंने दिवारी परंपरा के प्रसिद्ध लोकगीत 'गैंयों की पूजा करो, भैंसों के करो श्रृंगार रे, और बैलों के खुर पुंजियो रे भैया, जे धरती के पालनहार' को गाकर पशुधन और किसानों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।इसके बाद मंत्री मोनिया नृत्य कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ दिवारी नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की पारंपरिक लोककला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण और समृद्धि का प्रतीक : गोविंद सिंह राजपूत
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और कृषि के महत्व को समझने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा के माध्यम से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके संरक्षण का संदेश दिया था। भारतीय संस्कृति में गाय, धरती, जल, जंगल और पर्वत को विशेष महत्व दिया गया है। गोवर्धन पूजा हमें प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सम्मान और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराती है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है। यह पर्व किसानों, पशुपालकों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के महत्व को भी दर्शाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने अगले वर्ष गोवर्धन मेले में नृत्य प्रस्तुतियों के लिए अलग से मंच बनाने की बात भी कही।
दिवारी गीत और मोनिया नृत्य बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान
मंत्री राजपूत ने कहा कि दिवारी गीत और मोनिया नृत्य बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा हैं। दिवारी गीतों में गौवंश, बैलों और पशुधन के प्रति सम्मान की भावना दिखाई देती है। किसान और पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और हमारी पारंपरिक लोककलाएं इन्हीं जीवन मूल्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि लोक कलाकार हमारी संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। मोनिया नृत्य और दिवारी गीतों को जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलता है।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं मेले
मंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्राचीन सभ्यता और धार्मिक परंपराओं के साथ गांव-गांव में आयोजित होने वाले मेलों और उत्सवों से भी है। स्थानीय मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। जैसीनगर का गोवर्धन मेला सैकड़ों वर्षों से क्षेत्र की आस्था और परंपरा का केंद्र रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होते हैं। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश
गोवर्धन मेले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की और लोगों को स्थानीय व्यापारियों से सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय मेले छोटे दुकानदारों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण व्यापारियों के लिए रोजगार एवं आय के अवसर उपलब्ध कराते हैं। स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने का अर्थ उनके परिवारों की आजीविका को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के संरक्षण के साथ स्थानीय मेलों, उत्सवों और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मेला कमेटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।