लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान के पास हुआ। बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। घटना के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेवाड़ी से छपरा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट मोहान के पास आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। करीब 50 से 60 यात्री बस के अंदर फंस गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।
पुलिस और फायर सर्विस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर ट्रामा सेंटर भेजा
पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी यात्रियों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।