रायपुर। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज वाली बाइकों पर रोक लगाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाई सायलेंसर लगी 65 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन बाइकों में अमानक और तेज आवाज करने वाले सायलेंसर लगे हुए थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रत्येक वाहन पर 5 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अमानक सायलेंसर निकलवाकर जब्ती की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई खासतौर पर तेज आवाज से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से की गई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों से मरीजों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती है।
रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल मानक सायलेंसर का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments (0)