मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय में होगी। फाइव डे वर्किंग सिस्टम बदलने की चर्चा के बीच पहली बार कैबिनेट बैठक होगी। इस वजह से प्रदेश के सभी कर्मचारियों की नजर इस पर टिकी है। इसके अलावा कर्मचारियों को कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है।
इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
वर्ष 2022 को तबादला नीति जारी हुई थी। इसके बाद अब तक तबादला नीति जारी नहीं हुई। इससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने तबादला नीति जारी करने की मांग की थी। उन्हें उम्मीद है कि कैबिनेट में इस संबंध में चर्चा हो सकती है।
Comments (0)