रायपुर: भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। स्मृति ईरानी प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगी।
सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी 11 नवंबर को सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वे सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। यहां धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगी।
इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। बैठक और निरीक्षण के बाद वे रायपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगी।
15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा संगठन की तैयारी
नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगी। वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ आयोजन की रूपरेखा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी।