अब फिल्मों से ज्यादा लोग रील्स देखना पसंद करते हैं। मुद्दा चाहे कोई भी क्यों हो उसपर एक-दो नहीं बल्कि कई सारी रील्स बन ही जाती हैं। फिलहाल देश में टमामटर के दामों ने आम आदमी नींद उड़ा रखी है। मध्यम वर्ग परिवार की थाली में से तो टमाटर गायब ही हो गया है, लेकिन बॉलीवुड सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टमाटर की महंगाई पर खूब वीडियो बना रहे हैं। अब इस क्रम में शिल्पा शेट्टा का नाम भी जुड़ गया हैं।
खबरदार जो मुझे छूने की कोशिश की
आपको बता दें कि, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी एक ग्रॉसरी शॉप में खड़ी होकर टमाटर खरीदती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लाल-लाल टमाटर देखकर खुशी से उसे उठाती हैं तभी पीछे से बैकग्राउंड साउंड आती हैं कि, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, खबरदार जो मुझे छूने की कोशिश की।
मौर्य ने पीएम पर साधा निशाना
यह सुनते ही शिल्पा जल्दी से टमाटर को वापस रख देती है और चली जाती हैं। अब अभिनेत्री का यह फनी वीडियों खूब वायरल हो रहा हैं। आपको बता दें कि, शिल्पा ने इस वीडियों में अपनी हिट फिल्म धड़कन का मशहूर डायलॉग लगाया है। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, अमीरों को क्या ही फर्क पड़ता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, मिडल क्लास लोगों को बहुत फर्क पड़ता है, टमाटर के दामों से पर आप ऐसे अमीरों को भी फर्क पड़ता है आज पता चला।
Comments (0)