IND VS BAN: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन(Ishan kishan)ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मैच में सिर्फ 126 गेंदों पर डबल सेंचुरी लगाकर सभी का दिल जीत लिया। इसी बीच ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए है। किशन के फैंस उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानने के लिए बेकरार है। दरअसल मैच में सेंचुरी लगाने पर ईशान की गर्लफ्रेंड उन पर प्यार लूटाने और सपोर्ट करने में पीछे नही रही।
चलिए आपको बतातें है कौन है ईशान की गर्लफ्रेंड…दरअसल अदिति हुंडिया(Aditi Hundiya)ने ईशान की दो तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके क्रिकेटर के लिए अपना प्यार जगजाहिर कर दिया और तभी से वे चर्चा में बनी हुई है।

Miss India Finalist रह चुकी है अदिति
आप को बता दें कि ईशान की गर्लफ्रेंड Aditi एक मॉडल है। वे मॉडलिंग करियर में पहले से ही अपना जादू बिखेर चुकी है। अदिति साल 2017 में 'Miss India Contest'की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। अदिति ने साल 2018 में 'Miss SuperNational India' का खिताब अपने नाम किया था।
Instagram पर है लाखों फॉलोअर्स
Aditi सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम पर काफी एक्टीव नजर आती है। इंस्टाग्राम पर वे अपने ग्लैमरस लुक्स के फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती है। खूबसूरती और फैशन में वे किसी एक्ट्रेस से पीछे नहीं है। अदिति इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक, हर आउटफिट में सुपर ग्लैमरस और इलेक्ट्रिफाइंग लगती हैं। उनका अंदाज और पोज भी सुपर सेंशुअस होते हैं। अदिति के इंस्टाग्राम पर अभी तक 282k Followers है।

IPL 2022 के दौरान नजर आई थी
ईशान और अदिति को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, इतना ही नही अदिति ईशान के मैच देखने भी जाती है। आपको बता दें कि अदिति हुंडिया साल 2022 में हुए आईपीएल (IPL) के दौरान भी नजर आई थीं। उसी समय से दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हुई थीं। हालांकि, अभी तक कई बार दोनों के रिश्ते की खबरें भी उड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है।
Read More- FIFA WORLD CUP: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी मोरोक्को, पुर्तगाल को 1-0 से दी मात
Comments (0)