बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने अभिनय के दम पर आज अपनी विश्वभर में अलग ही जगह बनाई है, शाहरुख़ का नाम दुनिया के सबसे बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने शाहरुख को लेकर एक बड़ी बात कह दी है, जिससे शाहरुख़ के फैंस आगबबूला हो उठे हैं।
महनूर बलोच का बयान
महनूर बलोच ने कहा है कि, शाहरुख खान की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी है, लेकिन अगर आप उन्हें खूबसूरती के पैमाने और जिसे हैंडसम माना जाता है, उसके हिसाब से देखें तो वह उस दायरे में नहीं आते। उन्होंने आगे कहा कि, बात बस इतनी है कि, उसका व्यक्तित्व और आभामंडल इतना मजबूत है कि, वह अच्छा दिखता है। उनके पास वह चीज़ (आभा) है, लेकिन कई खूबसूरत लोग हैं, जिनके पास कोई आभा नहीं है, इसलिए लोग उन पर ध्यान भी नहीं देते हैं।शाहरुख के अभिनय पर उठाए सवाल
पाक अभिनेत्री महनूर ने शाहरुख़ के अभिनय कौशल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, शाहरुख खान के बारे में मेरा मानना है कि, उन्हें एक्टिंग नहीं आती। वह एक महान व्यवसायी हैं, वह जानते हैं कि, अपनी मार्केटिंग कैसे करनी है। हो सकता है, उनके प्रशंसक और लोग मुझसे असहमत हों, और यह ठीक है। उनका व्यक्तित्व अच्छा है, वह खुद की अच्छी मार्केटिंग करते हैं। ऐसे बहुत से अच्छे अभिनेता हैं, जो उतने सफल नहीं हैं।Read More: “किंग खान के फैंस के लिए आई खुशखबरी, इंतजार होगा खत्म, जल्द रिलीज होगा 'जवान' का ट्रेलर
Comments (0)