Mumbai: मुंबई में लगातार दो दिन 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का लॉन्च इवेंट हुआ। अंबानी फैमिली के इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम ए-लिस्टर्स स्टार्स ने भी शिरकत की। इस इवेंट में जेंडया, टॉम हॉलैंड और गीगी हदीद जैसी हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए। इन्हीं में से एक परफेक्ट तस्वीर टॉक ऑफ द टाउन बनीं हुई है। दरअसल अंबानी के इवेंट में सालों बाद एक ही फ्रेम में सलमान खान (Salman Khan) के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) भी नजर आईं।
एक फ्रेम में कैद हुए सलमान और ऐश्वर्या
वायरल हो रही फोटो में शाहरुख खान और सलमान खान को नीता अंबानी, टिम हॉलैंड और जेंडाया के साथ एक फ्रेम में पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इसी फ्रेम में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस अपोजिट साइड में देख रही हैं और उनका चेहरा उनके बालों से कवर है लेकिन तस्वीर में आराध्या के चेहरे का साइड हिस्सा क्लियरली नजर आ रहा है।
फैंस ने दिए ये रिएक्शन
सलमान (Salman Khan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) को शायद इस बात का पता भी नहीं है कि वे एक फ्रेम में एक साथ क्लिक हो गए हैं। लेकिन दोनों को सालों बाद एक फ्रेम में देख फैंस काफी खुश हो गए हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सलमान और ऐश्वर्या एक फ्रेम में" वहीं एक और ने लिखा, "सलमान और ऐश्वर्या सालों बाद एक फ्रेम में दिखे।"
सलमान और ऐश्नर्या के अफेयर के थे चर्चे
बता दें कि कभी सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर के बी टाउन में खूब चर्चे होते थे। हालांकि, ये जोड़ी कुछ टाइम बाद अलग हो गई थी। ऐश्वर्या राय ने बाद में अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। इस कपल की एक बेटी अराध्या बच्चन भी है। वहीं सलमान खान आज भी सिंगल ही हैं।
Read More- Badshah Wedding: गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग जल्द शादी रचाएंगे रैपर बादशाह!, दूसरी बार बनेंगे दूल्हा
Comments (0)