बॉलीवुड के मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर पर फैंस के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि अब पंकज उधास इस दुनिया में नही रहें। ये सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरने में पूरे देश को काफी वक्त लगेगा। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। पंकज उधास का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।
अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा
पंकज उधास की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है। स्टेटमेंट में लिखा है- 'बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।' पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।
ऐसे गानों की लिस्ट जिन्हें लोग कभी भी नहीं भुला पाएंगे
पंकज उधास की आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करेगी। पंकज उधास के ऐसे गानों की लिस्ट जिन्हें लोग कभी भी नहीं भुला पाएंगे। 1986 में आई फिल्म 'नाम 1986' के गाने 'चिट्ठी आई है' को पंकज उदास ने आवाज दी थी। इस गाने को सुनकर लोग आज भी भावुक हो जाते हैं। मूवी के साथ-साथ लोगों को पंकज उदास की आवाज ने भी दीवाना बना लिया था। वहीं "और आहिस्ता कीजिए बातें धड़कनें कोई सुन रहा होगा...." पंकज उदास का यह गाना आज भी लोगों की प्ले लिस्ट में होता है। यूट्यूब पर भी इस गाने को मिलियन की संख्या में व्यूज मिले हैं। 'चांदी जैसी रंग है तेरा' पंकज उदास की बेस्ट गजल में से एक यह गजल भी है। आज भी हिंदी पट्टी से जुड़े आयोजन में इस गजल को गाया-सुनाया जाता है। गजल का एक-एक शब्द सीधा दिल को छू जाता है।
सोनू निगम ने किया पोस्ट
पंकज उधास की मौत की खबर सुनकर सिंगर सोनू निगम का दिल भर गया। इन्होंने गजल सम्राट की फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरे बचपन का सबसे अहम हिस्सा आज चला गया। मैं आपको हमेशा मिस करूंगा। मेरा दिल ये सुनकर रो रहा है कि आप नहीं रहे। ओम शांति।'
सिंगर अनूप जलोटा ने लिखा
सिंगर अनूप जलोटा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के जरिए पोस्ट कर लिखा है कि वो उनके दोस्त पंकज उधास के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। सिंगर ने पंकज के परिवार के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Comments (0)