एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का आशीर्वाद मिल गया है। खबर है कि 20 जून गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी की रस्म थी। इस मौके पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा होने वाले दामाद से मिले और जहीर इकबाल को गले भी लगाया साथ ही फोटो भी क्लिक करवाईं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपना पूरा चेहरा एक अलग ही तरह से छुपाकर रखा था। एक्ट्रेस ने ऐसा इंतजाम किया जिससे उनके आसपास परिंदा भी पर न मार पाए।
सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी हल्दी सेरेमनी के बाद चेहरा छुपाती नजर आ रही हैं।
Comments (0)