बॉलीवुड में 27 साल बिताने के बाद भी खुद को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं मानते हैं मुन्ना भाई के सर्किट!
हर फ्लॉप फिल्म के बाद मुझे अपना सफ़र शुरू से शुरू करना पड़ता है
55 साल के हो चुके अरशद वारसी ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1996 में अमिताभ बच्चन के होम प्रोडक्शन ‘अमिताभ बच्चन कारपोरेशन’ के पहले प्रोजेक्ट ‘तेरे मेरे सपने’ में अभिनय करके की थी और आज वो लगभग 27 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं आज भी अपने आपको फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं मानता हूँ, मुझे हर बार शुरू सर शुरू करना पड़ता है !
Comments (0)