Entertainment: हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, अवॉर्ड समारोह (Oscars 2023) का एक अलग क्रेज होता है। अवॉर्ड शो चाहे कोई भी हो उसमें रेड कारपेट का काफी महत्व है। आज हर जगह अवॉर्ड समारोह में रेड कारपेट पर सितारे जगमगाते नजर आते हैं। इन रेड कारपेट पर चल कर सितारे अपने खास लुक और ड्रेसिंग स्टाइल का जलवा बिखेरते हैं। इसे चमक-दमक और ग्लैमर से भी जोड़कर देखा जाता है।
नही होगी कारपेट
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरने में सितारे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। रेड कारपेट पर चलते सितारे, बाकी दुनिया से एकदम अलग नजर आने की होड़ में लगे रहते हैं, लेकिन इस बार आपको ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में रेड कारपेट देखने को मिलेगा। रेड कारपेट का रंग अब बदल दिया गया है। आइए आपको इसके बारें में बताते है..
इस कलर का होगा कारपेट
साल 1961 से शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars 2023) के रेड कारपेट का रंग बदल दिया गया है। 1961 यानी 33वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के बाद से हर साल रेड कारपेट बिछाया जाता है। ऐसे में अब 62 साल बाद यह परंपरा बदल गई है। ऑस्कर की मेजबानी करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने लाल के बजाय इसके लिए इस बार चमकीले सफेद रंग को चुना है। बता दें कि अवॉर्ड शो पर अंग्रेजी में 'शैम्पेन' के नाम से जाने जाने वाले इस रंग का कालीन भी बिछाया गया है।
लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होगा आयोजित
बता दें कि ऑस्कर अवार्ड समारोह लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को होने वाला है, जबकि भारत में समारोह 13 तारीख की सुबह से देखा जाएगा। ऑस्कर होस्ट जिमी किमेल ने हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में इस कारपेट को लॉन्च किया है।
Comments (0)