parineeti chopra engagement बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार शनिवार को सगाई कर ली। दिल्ली के कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे दोनों की रिंग सेरेमनी हुई। यह इंडिया गेट के निकट है। इस समारोह में सिनेमा और राजनीति की दुनिया से करीब 100 मेहमान शिरकत करने वाले हैं। लंदन से परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार को दिल्ली पहुंच चुकी हैं। करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
बता दें कि परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें बीते कुछ महीनों से लगातार चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्हें लगातार कभी लंच तो कभी साथ में डिनर करते हुए देखा गया। इसके अलावा दोनों आईपीएल मैच भी साथ में एंजॉय करते हुए नजर आए थे। परिणीति अपने हमदम राघव चंड्ढा के साथ 9 मई को ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
सगाई में पहुंचे भगवंत मान parineeti chopra engagement
parineeti chopra engagement photos पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में पहुंचे हैं। सगाई के वेन्यू से उनकी झलक सामने आई है। भगवंत के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी सेलिब्रेशन में पहुंची हैं।
राघव ने खरीदी 6 करोड़ की अंगूठी parineeti chopra engagement
बता दें, जहां वेन्यू के तौर पर राघव ने दिल्ली के कपूरथला हाउस को चुना तो वहीं अपनी होनी वाली दुल्हनिया के लिए उन्होंने बेहद ही खास अंगूठी चुनी है। रिपोर्ट्स में उस अंगूठी की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मार्च में डिनर डेट के लिए पहली बार साथ नजर आने के लगभग 2 महीने बाद दोनों सगाई कर रहे हैं। कपूरथला हाउस से प्रियंका चोपड़ा का भी वीडियो सामने आया है। प्रियंका कुछ समय पहले ही वेन्यू पर पहुंची हैं। बता दें, प्रियंका आज ही अमेरिका से भारत आई हैं।
SANJAY RAUT: संजय राउत का बड़ा बयान, कर्नाटक तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान अभी बाकीhttps://ind24.tv/sanjay-raut-sanjay-rauts-big-statement-karnataka-is-a-tableau-the-whole-of-india-is-yet-to-come/
Comments (0)