बर्ष 2023 में कई फिल्मी और टीवी सितारों के लिए बहुत खास रहा है। जहां इस साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधे तो कई ऐसे भी हैं जिनके आंगन में किलकारियां गूंजी हैं। आपको बता दें कि, इस साल बहुत से सितारों के घर नन्हें मेंहमान आए है।
साल 2023 में ये सितारे बने पेरेंट्स
इलियाना डिक्रूज
इस बर्ष बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज मां बनी हैं। अभिनेत्री ने अगस्त में 1 बेटे को जन्म दिया है। लेकिन, इलियाना डिक्रूज ने अभी तक अपने बेटे के पिता के बारे में किसी भी तरह का कोई भी खुलासा नहीं किया है।
राम चरण
साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी धर्म पत्नि उपासना कामिनेनी ने इस अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि, उपासना कामिनेनी ने जून में 1 क्यूट सी बच्ची को जन्म दिया था। राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है।
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी इस बर्ष अपने घर में नए मेहमान का स्वागत किया है। दत्ता ने 19 जुलाई 2023 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल्स ने अपने बेटे का नाम वायु सेठ रखा है।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
टीवी के सबसे चर्चित कपल दीपिका और शोएब ने 21 जून 2023 को अपने घर में नए मेहमान का स्वागत किया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम रुहान रखा है। आपको बता दें कि, अभिनेत्री ने सोशल साइट पर अपने बेटे की तस्वीरों को शेयर किया है।
Comments (0)