Papon Hospitalised: अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर गायक पापोन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर का सीधा ताल्लुक गायक के स्वास्थ्य से है। पापोन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गायक को क्या हुआ है इस बात की जानकारी तो अभी नहीं है। लेकिन पापोन ने खुद अपने एडमिट होने की खबर फैंस को दी है। गायक ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है। जिसके जरिए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
हॉस्पिटल में एडमिट हुए पापोन
पापोन ने बाद में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और हेल्थ अपडेट शेयर किया और साथ ही अस्पताल में अपने बेटे के साथ होने के बारे में अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। अस्पताल के बेड से बेटे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पेपोन ने लिखा- "इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को हम सब अकेले ही लड़ते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता। लेकिन पिछली रात अलग थी। यह पहली बार था, मेरे 13 साल के छोटे लड़के ने अस्पताल में नाइट अटेंडेंट बनने का विकल्प चुना! यह एक भावनात्मक क्षण है और इसीलिए इसे मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता था।"
बेटे ने की देखभाल (Papon Hospitalised)
पापोन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे वह सब समय याद है जब मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा किया करता था काश वे अपने पोते पुहोर को अपनी बारी लेते हुए देखने के लिए आस-पास होते! मैं धन्य महसूस कर रहा हूं और सभी आशीर्वादों और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं! मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
पापोन ने इन गानों को दी है अपनी आवाज
बताते चलें कि पापोन ने साल 2011 में फिल्म दम मारो दम के लिए जिये क्यों गाना गाया था, जो सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पापोन ने सलमान खान की फिल्म सुलतान के गाने बुलेया को आवाज दी है। इसके अलावा वह संजू फिल्म के लिए बाबा बोलता है गाना भी गा चुके हैं। खास बात ये है कि पापोन हिंदी के अलावा असमी, बंगाली, तमिल और मराठी भाषाओं में भी गाने गा चुके हैं।
Comments (0)