बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि, वह भविष्य पर आधारित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। महानायक ने आगे कहा कि, यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाने का वादा करती है, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं दिखाया गया। इसका निर्देशन ‘महानति’ फिल्म से प्रसिद्ध हुए नाग अश्विन ने किया है।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि, यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है। ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Comments (0)