ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। अभिनेत्री बैक-टू-बैक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। 'देसी गर्ल' आखिरी बार एक्शन से लबरेज सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री रिचर्ड मैडेन स्टारर इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की एक और फिल्म साइन की है, जो 800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है।
द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका!
प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड की कई फिल्में कतार में हैं। वहीं, अब ग्लोबल आइकन प्रियंका ने एक और हॉलीवुड फिल्म साइन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की 'द ब्लफ' नामक फिल्म साइन की है। अभिनेत्री की यह फिल्म 1800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है।
जून में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 'द ब्लफ' फिल्म का निर्माण द रुसो ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री और निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण रीमा कागती के जरिए किया गया है। निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
Comments (0)